सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनियंत्रित होकर पलटा डामर से भरा ट्रक,ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर और क्लीनर,केबिन काटकर निकाला गया बाहर


एंकर: एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के इसौली रोड पर देर रात्रि कोलतार से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ट्रक पलटने  के बाद केबिन में चालक और क्लीनर दोनों फंस गए।आस पास के ग्रामीणों ने चालक रवि और उसके क्लीनर को काफी निकालने का प्रयास किया। ट्रक का   केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था घटना बुधवार देर रात्रि की है।आनन फानन में सूचना जलेसर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केवल काटकर ड्राइवर और क्लीनर को सकुशल बाहर निकाल लिया है हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को हल्की छोटे आई है पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार जलेसर इशौली मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है अचानक सामने गड्ढा आ जाने की वजह से कोलतार से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से ड्राइवर और कंडक्टर दोनों केबिन में फंस गए जलेसर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर और क्लीनर को बाहर निकाल लिया है भाई ट्रक मालिक को सूचना कर दी है। हालांकि सड़क हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले पर थाना प्रभारी डॉक्टर सुधीर राघव से जब बातचीत की गई उन्होंने बताया घटना देर रात्रि की है जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तत्काल भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और केबिन में फंसे हुए ड्राइवर कंडक्टर को निकालने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू किया गया ट्रक का केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाल लिया दोनों हल्के-फुल्के घायल थे जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है ट्रक के मालिक को सूचना कर दी गई है।


*मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस,बच्चों को बांटें गए तोहफे,और मिठाइयां,उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मनाया गया बाल दिवस*



:एटा जिले के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कालेज  के बाल रोग विभाग में आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के शुभ अवसर पर बाल दिवस  बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रजनी पटेल ने फीता काटकर किया। बाल दिवस के मौके पर बाल विभाग में भर्ती नन्हे मुन्हें बालकों को तोहफे वितरित किए गए मिठाइयां बांटी गई।कार्यक्रम के दौरान बड़े ही धूम धाम के साथ बाल दिवस मनाया गया।बाल रोग विभाग एटा में भर्ती करीब दो दर्जन बच्चों को तोहफे,कपड़े,टोपी बांट कर स्वास्थ्य कर्मियों ने बाल दिवस मनाया है।पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है।बाल दिवस मनाने का मकसद बच्चों की खुशियां, उनके अधिकारों और उनके उज्जवल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना है।पंडित जी जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वस्थ जीवन दिए जाने की जरूरत है।उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था। इसीलिए देश भर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है इसी क्रम में जिला मेडिकल कॉलेज एटा के बाल रोग विभाग में भारती नन्हे मुन्ने बच्चों को के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने बाल दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया।

जिला मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर रजनी पटेल ने कहा कि आज बाल दिवस के मौके पर बाल रूप विभाग के अध्यक्ष डॉ एपी सिंह,वार्ड इंचार्ज स्नेहलता और मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों की की मौजूदगी में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया गया कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल मिठाइयां और तोहफे वितरित किए गए बच्चों के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...