सिकंदराराऊ।
स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हिंदी प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया जिसका परिणाम बुधवार को वंदना सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार एवं प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता द्वारा घोषित किया गया।
हिंदी प्रतिभा खोज परीक्षा दो वर्गों में संपन्न हुई। बाल वर्ग एवं तरुण वर्ग बाल वर्ग में प्रथम स्थान पर वेदांत लोधी द्वितीय स्थान पर सचिन तृतीय स्थान पर कृतिका रही तथा तरुण वर्ग में प्रथम स्थान पर अभिषेक यादव द्वितीय स्थान पर नितिन यादव तथा तृतीय स्थान पर रिचा यादव रही। प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्रों को स्मार्ट घड़ी तथा द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले भैया बहनों को गोल्डन वॉच पुरस्कार रूप में प्रदान की गई । इस परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष अजय कुमार द्वारा कराया जाता है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें