एटा हाईवे स्थित गांव टोली पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बहार मियां पुत्र इब्राहिम निवासी सराय उम्दा बेगम सिकंदराराऊ से निधौली ट्रेक्टर से मजदूरी के लिए गया था। निधौली से सिकंदराराऊ वापस आते समय टोली के पास ट्रेक्टर रोक कर पेशाब करने रुका। लेकिन पीछे से आ रहे तेज़ गति अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। मौके से युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहाँ इसका उपचार किया जा रहा है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें