सिकंदराराऊ : बुखार से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की तेज़ बुखार आने के कारण मौत हो गयी। लेकिन अंतिम संस्कार के पहले एन मौके पर मृत महिला के भतीजे ने पुलिस से पोस्टमार्टम की गुहार लगाई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र सिकंदराराऊ के ग्राम अगराना निवासी ओमवती देवी पत्नी राजेंद्र सिंह को लम्बे समय से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार बुखार का उपचार गाँव कचौरा के एक झोलाछाप डॉक्टर के यहाँ चल रहा था, महिला को बुखार में कोई फायदा नहीं मिल रहा था। लेकिन डॉक्टर गुमराह करता रहा। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया जा रहा था लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
गाँव में मृत महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने आकर तैयारियां रुकवा दीं और मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम की पुलिस से गुहार लगाई, पुलिस ने तुरंत पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें