सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन

  सिकंदराराऊ। 

बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के आयोजन के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय के प्रभारत्व में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता की डॉ. मधु माहौर, असिस्टेंट प्रोफेसर- टीकाराम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी जीवंतता दिखाते हुए व्यापक सहभागिता की। 

मुख्य वक्ता डॉ. मधु माहौर ने महिला सशक्तिकरण और उसके विविध आयामों पर अपने मूल्यवान विचारों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धक किया। उन्होंने बालिकाओं के प्रति सामाजिक सदभाव, सहिष्णुता और अपनत्व का भाव जाग्रत करने पर बल दिया, जिससे देश की नारी शक्ति अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर भारत को प्रबुद्ध और आर्थिक शक्ति बना सके। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैपाली सुमन ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से वर्तमान में महिला सशक्तिकरण की दशा एवं दिशा पर अपने विचार रखें। इसके अतिरिक्त प्राचार्या ने महाविद्यालय की छात्राओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महाविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों और शासन की नीतियों के अंतर्गत संचालित विभिन्न वोकेशनल कॉर्स से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। 

इस सुअवसर पर प्रो. मंजू उपाध्याय, डॉ. अजब सिंह और डॉ. गोविंद अग्रवाल की गरिमामयी भूमिका रही। संगोष्ठी की समस्त तैयारियों में  बृजमोहन ने सहयोग किया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...