सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव बरई शाहपुर एवं गाँव खेड़िया खुर्द में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर बरई शाहपुर में 49 तथा खेड़िया खुर्द में 41 मरीज देखे गए। बरई शाहपुर में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 49 मरीजों में 21 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 15 मरीजों की डेंगू और 16 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गांव खेड़िया खुर्द में 41 मरीज देखे गए। 41 मरीजों में 17 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 12 मरीजों की डेंगू तथा 15 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें