सिकंदराराऊ।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव महामई सलावतनगर के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार साले बहनोई की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सुमित 22 वर्ष निवासी गांव बगिया थाना कायमगंज फर्रुखाबाद अपने बहनोई पिंकू पुत्र तिलक सिंह निवासी ढकपुरा थाना अमापुर जिला कासगंज फरीदाबाद हरियाणा से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे । जैसे ही सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव महामई सलावत नगर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पिंकू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पिंकू एवं घटना में घायल हुए पिंकू के साले सुमित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया एवं सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ पहुंचकर सुमित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घटना की सूचना पाकर मृतकों के परिजन यहां पहुंच गए। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है । उन्होंने बताया कि दोनों मृतक फरीदाबाद हरियाणा में नौकरी करते थे। 12 नवंबर को सुमित की बहन की शादी है। इसलिए दोनों फरीदाबाद से गांव आ रहे थे।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें