कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एटा हाईवे स्थित गांव उमरावपुर के पास अज्ञात वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को रोंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के पास बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें