सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव कुठिला एवं गाँव काशीमपुर में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर कुठिला में 57 तथा काशीमपुर 39 मरीज देखे गए। कुठिला में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 57 मरीजों में 9 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 9 मरीजों की डेंगू और 9 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गाँव काशीपुर में 39 मरीज देखे गए।39 मरीजों में 7 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 7 मरीजों की डेंगू तथा 7 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें