जनसेवा केन्द्र से नकदी सहित लाखों का सामान चोरी पुलिस ने मौके का किया निरीक्षण अलीगंज- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अमरोली रतनपुर में अज्ञात चोरों ने जनसेवा केन्द्र की दुकान का शटर काटकर उसमें रखी 25 हजार की नकदी सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है। पीडित द्वारा चोरी की प्राथमिकी हेतु तहरीर दी है। गांव अमरोली रतनपुर निवासी शीलेन्द्र वर्मा पुत्र महेन्द्र पाल की गांव में ही शिवा जनसेवा केन्द्र के नाम से दुकान है। गुरूवार की शाम को शीलेन्द्र दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शुक्रवार की प्रातः लोगों ने देखा कि दुकान का शटर कट हुआ है। थोडी ही देर में चोरी की खबर गांव में फैल गई। केन्द्र स्वामी शीलेन्द्र ने बताया कि दुकान में 14 एलपीजी गैस सिलेण्ड, 25 हजार की नकदी, लैपटॉप, कम्प्यूटर, प्रिंटर के अलावा जरूरी कागजात चोरी हुए है। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार ने दुकान का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। शीलेन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी है।