लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
अलीगंज- शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण न करने तथा तैनाती स्थल पर समय से न पहुंचने सहित अन्य शिकायतों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने अलीगंज विकास खण्ड में तैनात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही की है। डीपीआरओ ने एडीओ के विरूद्व सेवा पुस्तिका में कार्यवाही अंकित करवाने के आदेश जारी किए है। विदित हो कि ग्राम पंचायत अलीगंज देहात के ग्राम कैल्ठा निवासी प्रभंजन कुमार उर्फ अनिल यादव व रजनेश यादव ने ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी सहित जिला पंचायत राज अधिकारी से की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश विकास खण्ड अलीगंज में तैनात एडीओ पंचायत प्रवीन सक्सेना को दिए थे।
शिकायत की जांच में एडीओ प्रवीन सक्सेना द्वारा गुणवत्तापूर्वक न करते हुए गलत रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। डीपीआरओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीओ की जांच करवाई थी। जांच में पाया गया कि एडीओ प्रातः समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते तथा शाम को 4 बजे छोडकर अपने गृह जनपद बदायूं चले जाते है। किसी भी विषम परिस्थिति मंे मोबाइल नम्बर को बंद रखते हैं तथा कर्मचारियों की जांच आख्या को प्रस्तुत करने में जान बूझकर अनावश्यक विलंब करते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें