घुँघरू नगरी के चहुमुखी विकास के लिए 5 करोड रुपए के प्रस्ताव हुए पारित। नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में सभासदों ने गिनायी पालिका की खामियाँ।
घुँघरू नगरी के चहुमुखी विकास के लिए 5 करोड रुपए के प्रस्ताव हुए पारित।
नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक में सभासदों ने गिनायी पालिका की खामियाँ
जलेसर। बुधवार को नगर पालिका परिषद की पहली बोर्ड बैठक पालिका के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता गौरी देवी वर्मा द्वारा की गई। पहली बोर्ड बैठक में घुँघरू नगरी के सर्वांगीण विकास के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। शहर में सड़क निर्माण, पेयजल, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, नाला निर्माण,पार्को के सौन्द्रीयकरण के साथ साथ समूचे जलेसर नगर के सौन्द्रीयकरण के लिए पटल पर रखे प्रस्तावो को सर्वसम्मति से पारित किया गया। वरिष्ठ लिपिक मनोज गोस्वामी द्वारा गत वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा पढ़ कर सुनाया गया।बैठक के दौरान वरिष्ठ सभासद मोहम्मद शहजाद द्वारा नक्शा पास कराने के नाम पर पालिका द्वारा 3100 रुपये लिए जाने पर विरोध जताया। सभासद द्वारा कहा गया कि पूर्व चेयरमैन मोहन सिंह हैप्पी के कार्यकाल में सिर्फ ₹151 के शुल्क पर नगर पालिका सीमा के अंतर्गत बनने वाले मकानों के नक्शे पास किए जाते थे। जो पूरी तरह से न्याय संगत नहीं है। इसका सभी सदस्यो द्वारा मेज थपथपाकर समर्थन किया गया। सभासद ललित वार्ष्णेय ने कहा कि सफाई कर्मियों की रविवार की छुट्टी को बहाल की जाए ताकि नगर की सफाई व्यवस्था सुदृढ रहे। इसके साथ साथ बड़ी बडी टंकियों से गन्दा पानी आपूर्ति हो रहा है। इन सभी बड़ी टँकीयो की सफाई कराई जाए ताकि लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। सभासद वीरेंद्र सविता ने बैठक के दौरान कूड़ा करकट रीसाइक्लिंग मशीनो को बढाए की मांग रखी गयी ताकि नगर को पूरी तरह से गन्दगी मुक्त बनाया जा सके। महिला सभासद नजराना बेगम ने कहा कि नगरपालिका के दो ट्यूबेल बीते काफी दिनों से खराब चल रहे हैं। इन्हें तत्काल से सही कराया जाए ताकि लोगों को समुचित मात्रा में जलापूर्ति मिल सके। इसके साथ साथ नगर के सभी वार्डो में नियमित रूप से सफाई व्यवस्था कराई जाय। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं रखी गई। जिस पर नगर पालिका परिषद अध्यक्षा गौरी देवी वर्मा द्वारा सभी सभासदो को उनके द्वारा उठायी गयी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही ईओ लोकेन्द्र सिंह को सभासदों द्वारा दिये गए सुझावों और समस्याओं को नोट कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि पहली बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा जो सुझाब दिये गये हैं उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
वही नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा वर्ष 2023 -24 के लिए 18 करोड़ रुपयों का बजट पारित किया गया है। जो कि पिछले वितीय वर्ष की तुलना में दो करोड़ अधिक है। उन्होंने बताया कि नगर में सड़क निर्माण, पेयजल, जलनिकासी, नाला निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा पार्को तथा शहर के सौन्द्रीयकरण के लिए बैठक के दौरान पांच करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पारित किया गया है।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव वर्मा, जेई त्रिलोकी नाथ यादव, एसएफआई महेश यादव, वरिष्ठ लिपिक मनोज गोस्वामी, के अलावा आशा देवी मोहम्मद शहजाद खलीफा, वीरेंद्र सविता, ललित वार्ष्णेय, नजराना बेगम, स्वालेहा वसीम, बबली यादव, देवेश शर्मा,सहित अधिकांश सभासदगणों के अलावा एनुल हक, झरनेन्द्र पाल सिंह, संदीप सिंह यादव, आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें