सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंचकर्मा, हिजामा,जलौका थेरेपी, फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाओं हेतु आरोग्य हेल्थ केयर एंड पैन मैनेजमेंट सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ

 पंचकर्मा, हिजामा,जलौका थेरेपी, फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाओं हेतु आरोग्य हेल्थ केयर एंड पैन मैनेजमेंट सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ

प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति में से एक है आयुर्वेद : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी


प्रकृति संरक्षण के पूरक है आयुर्वेदिक उपचार : ठाकुर राहुल सिंह 


अलीगढ। 

शहर के मसूदाबाद क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित महेंद्रा होम्स अपार्टमेंट में आरोग्य हेल्थ केयर एंड पैन मैनेजमेंट सेंटर का शुभारंभ वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख एवं परम पूज्य संत स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज तथा अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठाकुर राहुल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रातः कालीन बेला में आचार्य गौरव शास्त्री की अध्यक्षता में आचार्य ऋषि शास्त्री, मनोज शास्त्री, माधव शास्त्री, अमित वेदपाठी आदि आचार्यों ने वेदमन्त्रों के साथ प्रतिष्ठान के एम. डी डा. बसंत कुमार सिंह, डा.स्वेता सिंह तथा डा.कुशल द्वारा यज्ञ में आहुतियाँ दिलवायीं तत्पश्चात वतौर मुख्य अतिथि पधारे स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज एवं लोकप्रिय युवा नेता ठाकुर राहुल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि सनातन संस्कृति में आयुर्वेद का स्थान हमेशा से अतुल्य रहा है प्राचीन ग्रंथों में भी आयुर्वेद का प्रमाण देखने को मिलता है। भगवान धन्वंतरि एवं महर्षि चरक जैसे महान तपस्वी लोगों ने आयुर्वेद के क्षेत्र में अपना अमूल्य सहयोग दिया। आज के व्यस्त जीवन में आमजन हेतु त्वरित रोग निदान हेतु ऐलोपैथी अत्यंत कारगर सिद्ध होती है परन्तु एक लम्बे समय बाद शरीर पर इसके नकारात्मक परिणाम देखने को मिलते है वहीं आयुर्वेद द्वारा किसी भी रोग को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

ठाकुर राहुल सिंह ने बताया कि आज के समय में आमजन की सुविधार्त सरकार भी आयुर्वेद से जुड़े अनेकों स्वास्थ्य सम्बन्धी योजनाओं को विस्तारित कर रही है आयुर्वेद के माध्यम से रोगों के निदान में जन जागरूकता के भी अनेकों कार्यक्रम समय समय पर किये जा रहे है। साथ ही आयुर्वेद के प्रयोग द्वारा प्रकृति को भी संरक्षित कर अनेकों बहुमूल्य पेड़ पौधों को लगाया जाता है।

प्रतिष्ठान के एम.डी डा. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि हमारे इस हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य शहर के उन तमाम लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से पंचकर्मा, फिजियोथेरेपी, कपिंग थेरेपी हिजामा,जलौका आदि ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है जो कि दक्षिण भारत में देखने को मिलता था साथ ही हमारे यहाँ गरीब और असहाय लोगों को ध्यान में रखते हुए  निम्न से निम्न शुल्क यहाँ तक कि जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सारी सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से मेघसिंह वर्मा, भीकम सिंह,अरविन्द कुमार सिंह,जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, डा. अंकित कुमार,राहुल, दर्शन, डा. अलोक उप्पल, डा. प्रवीण शर्मा, डा. गौरव, डा.अभिनव वार्ष्णेय आदि लोगों का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...