पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले 4 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 4 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी , कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारीजन भी मौजूद रहे । सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मी दलवीर सिंह, गुलवीर सिंह, राकेश बाबू व हरिओम सिंह द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना करते हुए सभी कर्मचारियों को सकुशल सेवानिवृत होने पर बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि आपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया जिसके लिए पुलिस विभाग हमेशा आपका ऋणी रहेगा । साथ ही सेवानिवृत होने वाले सभी पुलिसकर्मियों से सेवानिवृत होने के बाद भी विभाग से जुडे रहने तथा स्वस्थ रहने हेतु अपने आप को व्यस्त रखने एवं नियमित दिनचर्या का पालन करने हेतु अनुरोध किया और कहा कि प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं । इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिजनों के ऐसे अवसर पर आगमन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं गीता उपहार स्वरूप भेंट की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें