सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग पर लगे हैं गंदगी के अंबार ,राहगीर परेशान
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग पर उड़ाई धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
सिकंदराराऊ मैं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग पर गंदगी का अंबार इस तरीके से लगा हुआ है जैसे मानो सिकंदराराऊ नगर पालिका बॉर्डर का यह मार्ग कूड़ेदान हो, रविवार को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग पर आने जाने वाले मरीजों से हाल जाना तो उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर से बहुत बुरी दुर्गंध आती है और आने जाने में बहुत परेशानी होती है । वैसे तो नगर पालिका आए दिन स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई नायकों को यह याद दिलाती है कि गाड़ियां जाएं और कूड़ा समेटे और साफ सफाई रखें। परंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मार्ग पर जाकर देखा तो सारे नगरपालिका के वादे धरे के धरे रह गए ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें