सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन…… शारीरिक चेतना के लिए अत्यंत जरुरी है स्वर्णप्राशन संस्कार : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज जनकल्याण एवं लोकहित के लिए सदैव रहेंगे कार्यरत : डा.बसंत कुमार सिंह

 आरोग्य हेल्थ केयर एंड पैन मैनेजमेंट सेंटर पर हुआ निशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन……

शारीरिक चेतना के लिए अत्यंत जरुरी है स्वर्णप्राशन संस्कार : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

जनकल्याण एवं लोकहित के लिए सदैव रहेंगे कार्यरत : डा.बसंत कुमार सिंह 

अलीगढ। बच्चाें के शारीरिक और बाैद्धिक विकास के साथ राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद का मंत्राैषधि स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर बुधवार को आयोजित किया गया। मसूदाबाद आवास विकास कालोनी स्थित महेंद्राहोम्स अपार्टमेंट में आरोग्य हेल्थकेयर एंड पैन मैनेजमेंट सेंटर की ओर से लगाए गए इस शिविर के माध्यम से 6 माह से 16 साल तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार किया गया।

बुधवार को प्रातः 9 बजे से सांय 3 बजे तक लगे स्वर्णप्राशन शिविर का उद्घाटन वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने किया। हेल्थकेयर के एम.डी डा. बसंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में लगे इस शिविर में डा.श्वेता सिंह, डा.कुशल,डा.अंकित मिश्रा, राहुल कुमार ने पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक विधि विधान से औषधि तैयार कर 6 माह से 16 साल तक के बच्चों को निशुल्क सुविधा दी, सुबह से ही निशुल्क रजिस्ट्रेशन की लाइन लगी रही जिसमें लगभग 125 बच्चों ने लाभ लिया।इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में बड़े से बड़े रोगों का उपचार ज्योतिष और आयुर्वेदिक माध्यम से किया जाता है एक तरफ जहाँ ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और नक्षत्र के साथ रत्नो का विशेष महत्त्व है वहीं किसी रोग के लिए आयुर्वेद भी नक्षत्र और वेदमंत्रो के माध्यम से प्रभावशील औषधि का निर्माण करता है। स्वर्ण हमारे शरीर में आवश्यक अत्यंत महत्वपूर्ण धातु है, जो कि मस्तिष्क और इम्युनिटी के लिए विशेष लाभकारी है स्वर्ण प्राशन विधि द्वारा पुष्य नक्षत्र में स्वर्ण भस्म के साथ अनेकों औषधियों द्वारा निर्मित मिश्रण को बच्चो को पिलाने से बल और बुद्धि का विकास होता है।डा. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तथा परोपकार की भावना के साथ इस शिविर को लगाया गया।स्वर्ण प्राशन न केवल बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को दुरुस्त करता है, बल्कि स्मरण शक्ति एवं बुद्धि को भी बढ़ाता है। यह सामान्य एवं जटिल रोगों को होने की आशंका को भी कम करके विषैले पदार्थों को भी दूर करता है। पुष्य नक्षत्र में बच्चों को स्वर्ण प्राशन की तीन व छह बूंदें पिलाई जाती हैं, जिसके आधा घंटा बाद तक उन्हें आहार नहीं दिया जाता है।

उन्होंने बताया की आरोग्य हेल्थ केयर सेंटर की पूरी टीम जनहित एवं समाज कल्याण के उद्देश्य हेतु समय समय पर निशुल्क शिविर के माध्यम से आमजन को सुविधाएं देते रहेंगे। शिविर में आचार्य गौरव शास्त्री, संजय नवरत्न,शिवम शास्त्री, निपुण उपाध्याय,दिविसा सिंह, मिहिरा,अधिराज चौधरी,जिया वार्ष्णेय, दिया, गुंजन कामाक्षी, कृष्णा, परी वार्ष्णेय, महिमा यतिका अनाया आदि ने लाभ लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...