बाइक की आमने-सामने की भिडंत में एक की मौत, चार घायल,
अलीगंज- थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के अन्तर्गत पटियाली-अलीगंज मार्ग स्थित पहरैया मोड के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सकों ने सभी घायलों का सैफई रैफर किया है। समाचार लिखे जाने की प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई थी। अलीगंज के ग्राम चमन नगरिया निवासी शिवम पुत्र लालाराम, सूरज पुत्र रामकिशन एवं गंगाराम पुत्र अंतराम कासगंज जनपद के थाना सुन्नगढी के ग्राम किलोनी में गमी में शामिल होने गए थे। उक्त सभी बाइक द्वारा वापस गांव आ रहे थे तभी थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव पहरा मोड पर बाइक से जा रहे ग्रीश मिश्रा पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मोहमपुर थाना जैथरा एवं सुधीर तिवारी निवासी ग्राम टिमरूआ जिला कासगंज पटियाली की बाइकों की आपस में भिडंत हो गई। घटना में शिवम पुत्र लालाराम निवासी ग्राम चमन नगरिया अलीगंज की मौत हो गई है।
वहीं चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना राजा का रामपुर पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार करवाया। जहां से चिकित्सकों ने सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रैफर किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें