चिकित्सक की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पति की तहरीर पर चिकित्सक के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज
चिकित्सक की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
पति की तहरीर पर चिकित्सक के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम अलीगंज- नगर में संचालित केपी सिंह हॉस्पीलट में गर्भवती महिला की उपचार के उपरान्त मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्राथमिकी हेतु तहरीर कोतवाली अलीगंज में दी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना जैथरा के ग्राम कूल्हापुर निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी सूरत देवी उर्फ श्रुति को प्रसव पीडा हुई तो गांव की आशा संगीता प्रसव कराने 14 जून को अलीगंज के अगौनापुर रोड स्थित केपी सिंह हॉस्पीटल मंे लेकर आई। चिकित्सकों ने कहा कि सूरत देवी के ऑपरेशन से बच्चा होगा। आरोप है कि परिजनों के मना करने के बाद भी चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद से लगातार सूरत देवी का हालत बिगडती गई। चिकित्सकों ने महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसको बाहर ले जाने को कहा।
गुरूवार को परिजन महिला को उपचार हेतु आगरा ले जा रहे थे कि तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला के शव का केपी सिंह हास्पीटल ले आए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। पति अर्जुन सिंह ने हास्पीटल के चिकित्सक के विरूद्व तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें