दुकान के पास लघुशंका करने से मना करने पर मारपीट व अभद्रता
थाना क्षेत्र के चौकी पुरदिल नगर की सोन देवी पत्नी भगवानदास निवासी मोहल्ला ब्राह्मण पुरी कस्बा पुरदिलनगर ने बताया दिनांक 16 जून 2023 को समय 9:30 बजे सुबह सोन देवी पत्नी भगवानदास अपनी दुकान पर बैठी हुई सामान बेच रही थी तभी आरोपितों द्वारा खुलेआम अश्लीलता फैलाते हुए दुकान के पास लघुशंका करने लगे परंतु इसका सोन देवी ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर सोन देवी से मारपीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और दुकान से 6540 रुपये चुरा लिए और सामान की तोड़फोड़ कर दी वहीं सोन देवी की चीख- पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी आए और उन्होंने बीच-बचाव कराया वहीं मौके पर सोन देवी ने पुरदिलनगर चौकी प्रभारी को घटना की तहरीर दी परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकीl पीड़ित सोन देवी ने पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित की प्रार्थना पत्र लेकर तत्काल सिकंदराराऊ थाना प्रभारी आशीष कुमार को निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें