प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने किया केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान
विधानसभा क्षेत्र में अलीगढ़ रोड स्थित तरुण वैली ग्रीन्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सहभागिता कर मुख्य अतिथि पूनम बजाज , ज़िलाध्यक्ष गौरव आर्य सहित आदि पदाधिकारियों के साथ लाभार्थियों के साथ संवाद किया तथा उपलब्धियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने पटका उढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके अतिथियों को सम्मानित किया ।
प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री मोदी की सरकार में गरीब मजदूर, महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलने के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार व गरीबों को आवास के साथ महिलाओं को किचन में परेशानी से बचाने के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराए गए हैं।भरोसा दिलाया कि भविष्य में ही भाजपा सबका साथ, सबका विकास की सोच के साथ ही कार्य कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
सम्मेलन में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी , मंडल अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, नीरज वैश्य, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, मीरा माहेश्वरी , कमलनयन वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, राजू सूफी, मुकुल गुप्ता , प्रवीण वार्ष्णेय , आरती त्रिवेदी ,सुशीला चौहान , सूरज कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें