विद्युत पोल में करंट आने से महिला की मौत
अलीगंज- क्षेत्र के ग्राम झकरई में घर के बाहर कूडा डालने गई महिला की विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। गांव झकरई निवासी 30 वर्षीय सविता पत्नी संजय सिंह नित्य के भांति प्रातः 6 बजे घर का कूडा डालने घर के सामने गई थी। सविता जहां पर कूडा डाल रही थी वहां पर विद्युत पोल लगा था, सविता का हाथ किसी तरह पोल से छू गया, चूंकि पोल में करंट आ रहा था तो सविता उसमें चिपक गई।
गांववासियों ने महिला को पोल से चिपका देखा तो किसी तरह लोगों ने पोल से उसको छुडवाया और अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें