विश्व हिंदू परिषद ने मनाया योग दिवस
नगर के केजीएन पीजी कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा योग दिवस का आयोजन कराया गया ।योग दिवस सुबह 5:30 से आरंभ हुआ योग दिवस पर स्थानीय लोग एवं कॉलेज के सभी अध्यापक और छात्रों में भाग लिया।
योग दिवस का कार्यक्रम के विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भानु प्रताप सक्सेना ने बताया कि योग से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है । योग सभी लोगों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। योग एक महत्वपूर्ण कला है जिससे मधुमेह जैसी कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। योग के दौरान सूर्य नमस्कार , अनुलोम विलोम, प्राणायाम और सभी प्रकार के के बारे में बताया गया। मनुष्य को योग से अपने जीवन को तरोताजा और अपने जीवन में होने वाले कहीं बदलाव को देखा जा सकता है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भानु प्रताप सक्सेना ने बताया कि योग हम सब को प्रातः नियमानुसार करना चाहिए और करते रहना चाहिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें