सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना चंदपा क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या की घटना का एसओजी टीम व चंदपा पुलिस ने किया पर्दाफाश ,दो हत्या अभियुक्त गिरफ्तार

 थाना चंदपा क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या की घटना का एसओजी टीम व चंदपा पुलिस ने किया पर्दाफाश ,दो हत्या अभियुक्त गिरफ्तार

हाथरस

एसओजी टीम व थाना चंदपा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना चंदपा क्षेत्रान्तर्गत हुईं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 डंडे व मोटरसाइकिल बरामद की है। 

  राजेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री राजपाल निवासी ग्राम रोहई, थाना चन्दपा, जनपद हाथरस द्वारा थाना चन्दपा पर सूचना दी कि उसका भाई दिनांक 19.06.2023 को समय करीब 22.00 बजे शराब पीकर गांव के निनुआ दिवाकर के घर गया था, जहाँ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी-डण्डों से पीटकर उसकी हत्या कर दी है। वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चंदपा पर मु0अ0सं0-96/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस द्वारा मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया । उक्त घटना में पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड टीम द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी टीम व स्वॉट टीम को भी लगाया गया था । पुलिस टीम द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर विवेचना करते हुये साक्ष्य संकलित किये गये । जिसके क्रम में आज दिनांक 23 जून 2023 को अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, टेक्निकल एड व प्राप्त लाभप्रद सूचना की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे शामिल 2 अभियुक्तों  आकाश पुत्र निनुआ निवासी ग्राम रोहई थाना चन्दपा जनपद हाथरस व  श्याम सिंह पुत्र स्व0 ओमप्रकाश निवासी चन्दन नगर पुरानी टंकी एत्माद्दौला जनपद आगरा को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 2 डंडे व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल होन्डा सीडी 110 डीएक्स नं0 UP80DX8312 बरामद हुए हैं । गिरफ्तार व बरामदगी के सम्बन्ध में चंदपा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 अभियुक्त आकाश ने पूछताछ में बताया कि मेरी मां ने मेरे पिता निनुआ के जीवित रहते हुये गांव के ही रामबहादुर बघेल से 10-12  वर्ष पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। मेरी मां कोर्ट मैरिज करने के उपरान्त उसी पुराने पैतृक मकान में मेरे भाई व बहन के साथ रह रही थी, हम लोग भी कभी कभार आते जाते रहते थे । मृतक रामबहादुर अक्सर हमारे घर शराब पीकर आता रहता था, जिस कारण से समाज के लोग हमें ताना मारते थे जैसे जैसे हम बडे हुए तो रामबहादुर का घर पर आना हमें अपमानित करने लगा । समाज में भी बदनामी हो रही थी अब बर्दाश्त नहीं हो रहा था, मेरी बहन भी बडी हो गई थी रामबहादुर के हमारे घर में शराब पीकर आने से समाज के लोग तरह तरह की बातें करते थे । हम लोगों द्वारा अपनी मां व मृतक रामबहादुर को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे । तब मैंने सामाजिक व पारिवारिक अपमान का बदला लेने के लिये अपने दोस्तों के साथ रामबहादुर बघेल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । 19.06.23 की मैं व मेरे साथ मेहनत मजदूरी करने वाले दोस्त श्याम सिंह व एक अन्य मोटरसाइकिल से अपने गांव रोहई आये और अपने घर से पहले अंधेरे में चुप-चाप एक तरफ बैठ गये, जब रात को रामबहादुर शराब के नशे में मेरे घर जा रहा था तो मैंने देख लिया और हम लोग थोडी  देर इन्तजार करने के बाद चुपके से उपर छत पर चढ गये और छत पर नशे की हालत में मेरी मां के साथ लेटे हुये रामबहादुर को डण्डे से मारपीट कर हत्या कर दी।हम लोगों ने अपने मुँह कपड़े से छिपा रखे थे ।शोर शराबा होने पर हम लोग अपनी मोटरसाईकिल से आगरा भाग गये थे । मेरे द्वारा सामाजिक व पारिवारिक अपमान का बदला लेने के लिये उक्त घटना अपने साथियों के साथ मिलकर की गयी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...