सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में हुआ योगाभ्यास का आयोजन

 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  पुलिस लाइन में हुआ योगाभ्यास का आयोजन



हाथरस

 9वें “अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, हाथरस के प्रांगण में अधिकारी, कर्मचारीगणों के साथ योगाभ्यास किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर  सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ डा0 आनन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी(UT) हिमांशू माथुर, प्रतिसार निरीक्षक  बिहारी सिंह यादव, योग गुरू आचार्या कु0 आकांक्षा माहेश्वरी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि योग के अमूल्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । 21 जून वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और मान्यता अनुसार इस दिन प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है तथा योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है इसलिए प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया  । हर वर्ष यह दिवस अलग-अलग थीम के साथ मनाया जाता है । इस वर्ष की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर (One World, One Health) ” है । पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को योग के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि रोजाना योग करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, यह तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है, साथ ही यह कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में भी फायदेमंद होता है । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है इसलिए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए । योग हमारी प्राचीन परंपरा की देन है जो अनंतकाल से चली आ रही है । अतः हमें योग को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए । योग के दो भाग होते है शरीर का योग, दूसरा मन का योग हमें मन एवं बुद्धि को एकाग्रित कर योग करना चाहिए जिससे कि अधिक से अधिक लाभ हो सकें । मन एवं बुद्धि से हम भगवान, परमात्मा से जुडते हैं जिससे हमें सुख शांति, आनंद व स्वस्थ शरीर मिलता है, इसलिए हमें सही तरीके से योग करना चाहिए । शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु हमें प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा योग अवश्यक करना चाहिए । 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन, हाथरस के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग गुरु आचार्या कु0 आकांक्षा महेश्वरी द्वारा अधिकारीगण, कर्मचारीगणों को योगाभ्यास कराया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा योगाभ्यास कराने वाले सभी योग गुरुओं को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।  इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियो द्वारा थानों, कार्यालयों में योगाभ्यास किया गया । तथा अधिकारियों द्वारा अपने अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारीगणों को प्रतिदिन योग करने हेतु प्रेरित किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...