दहेज की खातिर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
अलीगंज- थाना नयागांव क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। जनपद फर्रूखाबाद के थाना नवाबगंज निवासी नरवीर सिंह ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री प्रियंका का विवाह नयागांव थाने के गांव नगला पटटी निवासी जितेन्द्र पुत्र रवेन्द्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही प्रियंका के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रूपए, मोटर साइकिल तथा बॉशिंग मशीन की मांग करने लगे।
ससुरालियों की मांग पूरी न होने पर बुधवार रात्रि में ससुरालीजनों ने प्रियंका की फांसी लगाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर गांव पहुंचे पिता नरवीर सिंह ने थाना नयागांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पिता नरवीर ने दामाद जितेन्द्र, ससुर रवेन्द्र तथा सास के विरूद्व तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इंस्पेक्टर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पोस्टमार्टम करवाया गया है। जांचोपरान्त कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें