अनियंत्रित कार डिवाइडर में घुसी, कार सवार घायल
थाना क्षेत्र के गांव सराय सलावत नगर के पास एक कार डिवाइडर में जा घुसी। जिससेे कार सवारों को गंभीर रूप से घायल हो गए।
रात्रि 12:00 बजे अलीगढ़ की ओर से एक सफेद कलर की कार एटा की ओर जा रही थी अचानक सराय सलावत नगर के समीप पहुंचते ही कार डिवाइडर में जा घुसी। जिससे कार सवारों को गंभीर चोटें आईं। कार तेज स्पीड से थी , चालक रूट डायवर्जन का बोर्ड नहीं देख सका। जिससे कार डिवाइडर में जाकर घुस गई। स्थानीय लोगों द्वारा एक्सीडेंट की सूचना तत्काल सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें