एक बार फिर दोबारा लापता हुई किशोरी
क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता हो गई। दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी लापता हो गई है। थाने पहुंचे परिजनों के द्वारा बताया गया कि किशोरी पूर्व में भी लापता हो गई थी जो कुछ दिन बाद वापस आ गई। लेकिन उसके द्वारा कुछ बताया नहीं था,जो अब पुनः लापता हो गई है जिसे गांव के ही दो युवक बहला-फुसलाकर ले गए हैं और उन्हें शक है कि पूर्व में भी यही दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गए थे। पुलिस के द्वारा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें