गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना सासनी पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 860 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है।
थाना सासनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त दिनेश पुत्र शिशुपाल निवासी नगला मसानी हजीरा थाना देहली गेट जनपद अलीगढ को नशीला पदार्थ(गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 860 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें