बूंदाबांदी के बाद गर्मी से मिली राहत
तेज ठंडी हवाएं एवं हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से लोगों को निजात मिली। लोगों ने चैन की सांस ली।
गत दिनों से लगातार हो रही भीषण गर्मी से जगजीवन का जीना मुहाल सा हो गया। मौसम विभाग की माने तो गर्मी चरम सीमा पर चल रही है। लोग घरों से निकल निकल कर छत पर एवं खुले में भाग रहे हैं। घरों में पंखे कूलर एवं एसी में बैठने से उतने समय की गर्मी से राहत प्राप्त होती है। जितनी देर कूलर पंखे और एसी में बैठते हैं। फिर भी गर्मी से निजात नहीं पा रहे इसी बीच 24 जून को हल्की बूंदाबांदी एवं ठंडी तेज हवाओं ने अचानक गर्मी को मात देते हुए लोगों के बीच एक ठंडा वातावरण बना दिया। जिससे विगत दिनों परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें मौसम विभाग की माने तो भीषण गर्मी एवं बारिश और आंधी की भी संभावना जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें