ए आई एम आई एम के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तहसील पर उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान को एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष ने आगामी त्योहार बकरा ईद और कावड़ यात्रा के संबंध में साफ सफाई एवं कानून व्यवस्था और बिजली को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने अपने साथियों के साथ जाकर उप जिला अधिकारी वेद सिंह चौहान के दफ्तर पर आगामी त्योहारों को लेकर साफ सफाई एवं बिजली और कानून व्यवस्था की दृश्यता को मद्देनजर रखते हुए ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर मोहम्मद अरमान अंसारी , जिला महासचिव मोहम्मद बारिश, मोहम्मद मुजम्मिल कुरेशी, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद समी अख्तर कुरेशी, नगर अध्यक्ष आसिफ मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें