एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर और जेसीबी पकड़ी
तहसील क्षेत्र के गांव नगला विजन में रविवार को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान के आदेश पर नायब तहसीलदार और उनकी टीम ने एक ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर जेसीबी को खनन करते हुए धर पकड़ लिया। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर पूरे यूपी में खनन माफियाओं पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाने के लिए हर जिले के डीएम एवं एसडीएम पूरी तरीके से तैयार रहते हैं फिर भी कहीं ना कहीं कोई आला अधिकारियों से नजर छुपाते हुए खनन करता हुआ पाया जाता है। इसी बीच सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र के गांव नगला विजन में एक ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर जेसीबी को मुखबिर की सूचना पर एसडीएम एवं नायब तहसीलदार और उनकी पूरी टीम ने मौके पर धर दबोचा। सूचना थी कि गांव के ही कुछ खनन माफिया मिट्टी का खनन कर रहे हैं । तब मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। खनन कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई और मौके से एक ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर जेसीबी को धर छोड़ कर भाग गए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें