पूर्व विधायक के सगे भाइयों के दो घरों में देर रात्रि अज्ञात चोरों लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
*एटा बिग ब्रेकिंग*
पूर्व विधायक के सगे भाइयों के दो घरों में देर रात्रि अज्ञात चोरों लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर अज्ञात चोर हुए फरार।
राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के लुहारी खेड़ा गांव की है घटना।
सी ओ सुधांशु शेखर ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।
मौके पर बुलाई गई डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक की टीम।
मामले की जांच में जुटी पुलिस।
मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद।
एटा जिले की अलीगंज विधान सभा से पूर्व में विधायक रह चुके भाजपा नेता रज्जन पाल सिंह के सगे भाइयों के दो घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।दोनों घरों के दरवाजों की जंजीरों को काटकर चोरों ने लाखों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।परिजनों के जागने पर चोर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।घटना एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के लुहारी खेड़ा गांव की है।घटना करीब देर रात्रि की है।सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी।वहीं अलीगंज के डिप्टी एस पी सुधांशु शेखर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।मौके पर डॉग स्क्वाड और फीड यूनिट की टीमों को बुलाया है।पूर्व विधायक के भतीजों ने बताया की दोनो घरों की अलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपए नकद और पैंतीस से चालीस लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषणों को चोर चोरी करके ले गए हैं।
एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार लगातार प्रदेश को क्राइम फ्री बनाने के बड़े बड़े दावे कर रही है ।मगर नजीजे कुछ और ही नजर आ रहे है।जहां भाजपा नेता भी अपने ही घरों में सुरक्षित नजर नहीं आ रहे है।
पूर्व विधायक के भतीजे सचिन प्रताप ने बताया की गर्मी की वजह से पत्नी और बच्चे मकान के बाहरी हिस्से में सोए हुए थे।अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से मकान में उतरे और दरवाजे की जंजीरों को काटकर अलमारी में रखे दो लाख रुपए तीस से 35 तोला सोने के आभूषण करीब डेढ़ किलो चांदी चोरी करके ले गए।चोर पास वाले घर में घुसे और वहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।वहीं दूसरे भतीजे विवेक ने बताया की अज्ञात चोर दीवाल पर लटक कर घर में कूदे और ताले चटकाकर करीब बीस हजार रुपए।और सोने चांदी के आभूषण ले गए हैं।
*बाइट- सचिन प्रताप सिंह (पूर्व विधायक के भतीजे)*
*बाइट - विवेक प्रताप सिंह(भेतीजे)*


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें