संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बैठक का हुआ आयोजन
अलीगंज संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु शासन द्वारा सभी जनपदों में अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विकास अलीगंज के सभागार में संचारी रोगों पर नियंत्रण हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य और खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा के अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत में साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, गांव में जगह जगह व्याप्त झाड़ियो को कटवाने, नालों और नाली की सफाई को लेकर तेजी से कार्य कराये और ग्राम पंचायतों में यदि कोई दिमागी बुखार से पीड़ित है तो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाए या स्वास्थ्य कर्मचारियों को अवगत कराने और लोगो को जागरूक करने को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाना है। ग्राम पंचायतों में सचिव और प्रधान मिल कर सफाई कार्य तेजी से कराये यदि किसी ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी नही है तो ग्राम पंचायत की मद द्वारा कार्य कराया जाए। और सभी ग्रामीणों को सफाई और जल भराव न हो पाए इसके लिए अवगत कराया जाए।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य ने ग्राम पंचायत में साफ सफाई पर जोर देते हुए कहा कि बरसात का समय चल रहा है संचारी रोगों से ऐसे मौसम बचना बहुत जरूरी है इसलिए गांव साफ सफाई कराएं आस पास झाड़ियां और घरों में जल भराव न होने दें।
इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, डॉ अखलाक, बीपीएम दिव्यांशी भदौरिया, सौरभ चौधरी, एडीओ पंचायत प्रवीण सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख पुत्र सम्यक शाक्य, प्रधान दिनेश राठौर, संतोष मिश्र, सचिव संदीप, विनय, विवेक वर्मा, राजीव सक्सेना, जय शिव, अभय सिंह सहित सभी ग्राम प्रधान एवं सचिव मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें