वार्ड 17 और 18 मै वह रहे नाली के गंदे पानी से लोगों का जीना दुश्वार घरों में घुस रहे नाली के गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा आखिर कब मिलेगी निजात घरों में बह रहे नाली के गंदे पानी से
वार्ड 17 और 18 मै वह रहे नाली के गंदे पानी से लोगों का जीना दुश्वार
घरों में घुस रहे नाली के गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों का खतरा
आखिर कब मिलेगी निजात घरों में बह रहे नाली के गंदे पानी से
अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के नगर के वार्ड नम्बर 17 और 18 के रहवासियों ने नाली का गंदा पानी वार्ड में बहने पर आक्रोश जताया है। नाली के पानी का सही निकासी न होने के कारण पिछले कई वर्षों से नाली का गंदा पानी वार्ड की सड़कों पर बह रहा है और घरों में घुस रहा है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार के संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। गंदे पानी के स्राव से वहां रहने दुश्वार हो गया है। रहवासियों ने कहा है कि अन्य स्थानों का गंदा पानी इस तरफ आता है यदि इस वर्ष पानी निकासी का उचित प्रबंध नही किया गया तो वार्ड के कई मकान डूब जाएंगे। ऐसे में बरसात के पूर्व अतिशीघ्र नाली निर्माण कराकर, पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करनी होगी।नगर पालिका परिषद अलीगंज के वार्ड 17 एवं 18 से जाने वाला नाला बंद होने से तीनों वार्डाें के हजारों लोग प्रभावित हो रहे है। इन मोहल्लों के हालात ऐसे हैं कि सडकों पर तो गंदा पानी भरा ही है अब घरों में भी घुसने लगा है। पालिका द्वारा कई बार प्रयास करने के बाद भी इसका समााधन नहीं हो सका है। मजबूरन पालिका द्वारा अस्थायी तौर पर जनरेटर ट्रॉली लगाकर गन्दा पानी निकलवाया जा रहा है। विदित हो कि इन वार्डों से जाने वाला पानी पहले एक तालाब में जाता था, लेकिन इस तालाब पर प्लाटिंग हो गई है और भू-स्वामी इस नाले को यहां से निकालने नहीं दे रहे है। मानसून आने से पहले पालिका द्वारा सभी नाले-नालियों की तलीझाड सफाई करवा रही है, लेकिन मोहल्ला लुहारी दरवाजा के वार्ड 17 एवं 18 में पालिका द्वारा द्वारा सफाई कराने के लिए पडे ढोलों को निकलवाया गया था, लेकिन प्लाट स्वामियों द्वारा विरोध किया गया तथा उक्त ढोल वाले स्थान को मिटटी से भर दिया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई। लगभग एक सप्ताह से यहां के हालात काफी दयनीय बने हुए है।
*क्या कहते हैं सभासदगण----*
वार्ड 18 के सभासद अजीम राईने बताया कि पहले नाले का पानी तालाब में जाता रहा है, लेकिन अब तालाब के स्थान पर प्लाटिंग हो चुकी है। पालिका द्वारा पानी निकासी के लिए ढोल डाले गए थे, अब वह बंद कर दिए गए हैं। इन सभी समस्या से पालिका को अवगत करा दिया गया है।
वार्ड 17 के सभासद जमील ने बताया कि कई बार पालिका को अवगत कराया, लेकिन इस समस्या का ठोस समाधान नहीं हुआ है।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान करवाया जा रहा है। मानसून को देखते हुए पहले सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पानी निकासी के लिए ट्राली को लगाया गया है। प्रस्ताव बन चुका है जैसे ही धनराशि उपलब्ध होती है नाला बनाया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें