एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली की दगाबाजी... बिजली कटौती से बेहाल अलीगंज के लोग बिजली की ट्रिपिंग जारी।
एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली की दगाबाजी...
बिजली कटौती से बेहाल अलीगंज के लोग बिजली की ट्रिपिंग जारी।
अलीगंज।अलीगंज में भीषण गर्मी के लगातार बिजली ट्रिपिंग के साथ चल रही है।सुबह से लेकर शाम व रात में बिजली व्यवस्था राम भरोसे चल रही है।सुबह 10 बजे से सूरज का प्रकोप बढ़ने लगता है सड़कों पर निकलने बाले लोगों की भीड़ न के बराबर होती है।वही दुकानदार भी गर्मी में परेशान दिखते हैं।उमस भरी गर्मी बढ़ने के साथ इन दिनों शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। दिन में रह-रहकर बिजली गुल हो जा रही है। एसी, कूलर और पंखे चलने की वजह से रात के समय बिजली की खपत बढ़ जा रही है। इससे बार-बार फाॅल्ट हो रहा है। वही रात में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है।ऊपर से बिजली की आवाजाही शुरू रहती है। बिजली व्यवस्था सही तरीके से न मिल पाने के कारण इन्वेंटर भी जबाव दे जाते हैं। जिससे लोगों को और भी दिक्कत होती है।वही लोग पसीने में तर रहते हुए देखे जा सकते हैं। वही सरकारी महकमो में जैसे अलीगंज सीएचसी पर मरीजों को जो लाइन में लगकर अपनी बुखार सहित अन्य मर्ज़ो की दवा लेने आते है।उन्हें भी गर्मी में घण्टों खड़े होकर ओपीडी में इंतजार करना पड़ता है।वरहाल बिजली कटोती जनता के लिये परेशान कर रही है।क्या कहते हैं लोग---
बिजली विभाग अपनी कार्यशैली में बदलाव लाये जो बिजली का निर्धारित समय है बिजली दी जाये यदि इस भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो आंदोलन का भी रास्ता अपनाया जायेगा।
सूर्य कांन्त गुप्ता अलीग़ंज।
अलीगंज में बिजली मात्र 2 से तीन घण्टे ही चल रही है। गर्मी तेज है यदि रात के समय तार टूट जाये तो कर्मचारी सुनते ही नही है नशे में धुत होकर फोन भी रिसीब नही करते हैं वही जिम्मेदार अधिकारी का फोन तो रिसीव ही नही होता है।
अमित मिश्रा अलीगंज
तेज हवा के चलते लाइन में फाल्ट हो गया है जिसके चलते विजली आपुर्ति वाधित रही वही एक जगह केबिल फँस गयी थी तब लाइट बाधित रही।
सोनू कुमार एसडीओ अलीगंज


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें