हसायन थाने के माल खाने की छत में से बारिश का पानी अंदर घुसा
हसायन थाने के माल खाने की सीमेंट की चादर टूटने से माल खाने में रखा सामान बरसात के पानी से खराब हो रहा है ।
हसायन थाने की माल खाने की बिल्डिंग बरसों पुरानी हो चली है। इसी बीच आंधी तूफान आने से उसकी छत जोकि सीमेंट की चादर की बनी हुई है, वह टूट गई और बरसात का पानी माल खाने में दाखिल हो गया। बरसात के पानी से माल खाने में रखा सामान एवं राइफल पर प्रभाव पड़ रहा है। जिससे वह खराब हो रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो आए दिन तेज गर्मी तेज आंधी तूफान और बरसात के संकेत मिलते रहते हैं। इसी बीच तेज तूफान बरसात के साथ आने के कारण हसायन थाने की जर्जर बिल्डिंग में लगी सीमेंट की चद्दर (छत)अचानक टूट गयी। टूटने से बरसात का पानी और धुंध मिट्टी अंदर माल खाने में दाखिल होने लगी। जिससे हसायन थाने के बिल्डिंग में रखे माल खाने में सरकारी समान और राइफल पानी से भीगने से बेकार होने लगे हैं वहीं हसायन थाना इंचार्ज ने बताया कि टूटी हुई सीमेंट की चादर (छत) को जल्दी ही सीमेंट की चादर लगाकर ठीक करा दिया जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें