दूल्हा दुल्हन के हाथों से मेंहदी का रंग उतरा भी न था ,उससे पहले ही दुधमुंहे मासूमों के सिर से उठा मां का साया।
दूल्हा दुल्हन के हाथों से मेंहदी का रंग उतरा भी न था ,उससे पहले ही दुधमुंहे मासूमों के सिर से उठा मां का साया।
*ड्राइवर समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल*
*एंबुलेंस की मदद से सी एच सी अलीगंज पर करवाया गया भर्ती*
*घटना के बाद मची चीख पुकार,दुल्हन की विदा करा कर वापस लौट रही थी बारात*
*राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के पटियाली रोड की है घटना*
एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के पटियाली रोड पर बारातियों से भरी स्विफ्ट कार खाई में गिर गई।घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।हादसे में दूल्हे की बहन की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है की बारात दुल्हन की विदा करा कर मऊ जिले से कासगंज वापस लौट रही थी।तभी अचानक अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई।एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई।आस पास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला जा सका।एंबुलेंस की मदद से आधा दर्जन घायलों को सी एच सी अलीगंज पर भर्ती करवाया गया है।जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
आंखों में सपने संजोए बैठी नई नवेली दुल्हन के हाथों पर लगी मेंहदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था।उससे पहले ही सड़क हादसे में दूल्हे की वहन मंजू उम्र 26 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना ने दुधमुंहे बच्चे से भी मां का साया छीन लिया। मां की मौत के बाद मासूम बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।मासूमों को पता भी नहीं है की उनके सिर से मां का साया उठ चुका है ।इस सड़क हादसे में अंकुर पुत्र नेकसे (दूल्हा),सुमन (दुल्हन),राजकुमारी पुत्री धनपाल,अभय पुत्र यशपाल उम्र(एक माह),आयुष पुत्र यशपाल उम्र(3 वर्ष) घायल हुए हैं ।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल दोनों मासूम बच्चों सहित तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें