जागा पालिका प्रशासन, आवासों की जांच शुरू अवैध कब्जेदारों के विरूद्व होगी कार्यवाही, सफाई व्यवस्था को पहुंची टी
जागा पालिका प्रशासन, आवासों की जांच शुरू
अवैध कब्जेदारों के विरूद्व होगी कार्यवाही, सफाई व्यवस्था को पहुंची टी
अलीगंज- कांशीराम आवासीय कॉलोनी मंे अवैध रूप से मकानों पर कब्जा किए लोगों पर जल्द कार्यवाही होगी। जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सफाई कर्मचारियों ने अभियान चलाकर कॉलोनी की सफाई की। नगर से लगभग तीन किलो मीटर दूर बनी कांशीराम आवासीय कॉलोनी में अव्यवस्थाओं का अम्बार होने तथा बाहरी लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने सम्बन्धी जागरण द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता के निर्देश पर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों कॉलोनी में रह रहे लोगों का सर्वे किया है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित करने के बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी।
सफाई सुपरवाइजर सुनील गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक सफाई कर्मचारियों ने कॉलोनी की नालियों, गलियों में सफाई अभियान चलाया। सुनील गुप्ता ने बताया कि सफाई व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें