आग से पीड़ित व्यापारी को मुआवजा दिलाए जाने की मांग
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के द्वारा जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की की जलेसर में गत दिवस विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग में भगवती रेस्टोरेंट व्यापारी गौरव वार्ष्णेय का जलकर सब कुछ खाक हो गया अब व्यापारी धना भाव के चलते सड़क पर है उसे सरकारी मुआवजा दिलवाया जाए
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय बजरंगी ने कहा कि अग्निकांड में बिल्डिंग एवं उसके अंदर रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ के आसपास बताई जा रही है इस संबंध में जिलाधिकारी से फोन पर हुई वार्ता के अनुसार उन्होंने आश्वस्त किया है कि इस संबंध में व्यापारी को उचित मदद दिलाई जाएगी शासन को पत्र भेजकर जो भी आर्थिक सहायता मिलेगी उपलब्ध कराई जाएगी mn
ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष मनोज कुमार बजरंगी महामंत्री मनीष परमार कोषा अध्यक्ष जितेंद्र दत्त मिश्रा संजू रजा आदि मौजूद थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें