रिजर्व पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन हाथरस के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस के मनोरंजन कक्ष में चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया ।
स्वास्थ्य कैम्प में डॉ इकबाल खान अकील, एलटी दिलीप शर्मा व विश्वजीत शर्मा व फार्मासिस्ट सुनील कुमार , प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव, प्रभारी वामा सारथी राजकुमार यादव आदि पुलिस के अधिकारी, कर्मचारीगणों एवं पुलिसकर्मियों के परिवारीजन उपस्थित रहे । इस दौरान डाक्टरों की टीम द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों व पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गो की विभिन्न रोगों एवं खून की निशुल्क जाँच कर आवश्यक परामर्श व दवा दी गई तथा रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य वर्धक पौष्टिक आहार लेने व तनाव मुक्त रहने हेतु जागरूक किया ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें