सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ मनाई गई भामाशाह जयंती

 सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ मनाई गई भामाशाह जयंती

सिकंदराराऊ

 भामाशाह जयंती का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया ।सुबह से ही महाजन समाज के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। 

 नगर में सुबह आठ बजे पुरानी तहसील रोड से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें बैंड बाजों एवं डीजे पर युवा मस्ती में झूमते नाचते चल रहे थे। साथ में राधा कृष्ण की मनोहर झांकी भजनों पर मनोहारी नृत्य करते हुए चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। प्रभात फेरी का अन्य समाज द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय का वितरण कर स्वागत किया गया। उससे पहले भामाशाह जी के छवि चित्र पर महाजन वैष्य समाज के अध्यक्ष संजीव महाजन एवं महामंत्री देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य बंधुओं ने माल्यार्पण कर आरती की। प्रभात फेरी का शुभारंभ सुनील गुप्ता पूर्व प्रवक्ता ने सभी के साथ फीता काटकर किया। प्रभात फेरी पुरानी तहसील से शुरू होकर  पुराना डाकघर, राठी चौराहा, तिरहा बाज़ार से जीटी रोड से होकर मंडी गाँधीगंज में पहुंची जहाँ समाज के प्रेरणा श्रोत महात्मा गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन हुआ। 

हिन्दुत्व के नाम पर अपना सर्वस्व दान करने वाले दानवीर भामाशाह जी की जयंती में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया I कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष बबलू सिसोदिया नगर उपाध्यक्ष नीरू यादव, नगर मंत्री भानू प्रताप सक्सेना नगर प्रचार प्रमुख पवन वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे । 

प्रभात फेरी में ओम प्रकाश गुप्ता, सुवोध गुप्ता, राजू माहेश्वरी कचोरा, अध्यक्ष संजीव महाजन , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, जगदीश प्रसाद खद्दर वाले, रितिक गुप्ता, अनिकेत गुप्ता चंचल, संतोष गुप्ता, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता , मेला अध्यक्ष बृजमोहन गुप्ता , मेला महामंत्री अजीत गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता एडवोकेट, जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, सोनू गुप्ता, मनोज गुप्ता, डिम्पी गुप्ता, मनोज गुप्ता अजय  महाजन , सुनील गुप्ता , प्रदीप महाजन , प्रवीण महाजन , राम बाबू गुप्ता , दीपक गुप्ता , भगवान् दास गुप्ता, अवधेस महाजन , प्रशांत गुप्ता, विकास गुप्ता, मयंक गुप्ता, राजेश महाजन पत्रकार, ऋषभ गुप्ता, विनोद बालाजी, सुधीर गुप्ता, अनिल गुप्ता, संजीव गुप्ता , सुमित गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अंकित गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता ठेकेदार, पारस गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सुनील गुप्ता दरियापुर, रघुवेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, अनिल महाजन, हर्ष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...