सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैक्स पिकअप स्वामी की गोली मारकर हत्या शव खेत में मिला परिजनों में मचा कोहराम। मृतक के भाई ने कोतवाली जैथरा में नामदर्ज दर्ज कराया मुकद्दमा।

 मैक्स पिकअप स्वामी की गोली मारकर हत्या शव खेत में मिला परिजनों में मचा कोहराम।

मृतक के भाई ने कोतवाली जैथरा में नामदर्ज दर्ज कराया मुकद्दमा।




अलीगंज। अली गंज थाना क्षेत्र के कोतवाली जैथरा में एक युवक अपनी मैक्स पिकअप लेकर घर से गया था तभी रास्ते में किसी से कहासुनी हो गयी और गाली गलौज होने लगी और उसने देख लेने की बात कही देर शाम तक वहः घर नही पहुँच तो परिजनों ने उसकी तलाश की तलाश करने में घण्टों बीत गए।देर रात्रि में उसकी पिकअप एक खेत में खड़ी पायी गयी वही कुछदूरी पर उसका शव भी पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये एटा भेज दिया वही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र जैथरा निवासी शास्त्री नगर के रहने वाले दीपक पुत्र रवेन्द्र ने कोतवाली जैथरा में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा भाई चेतन अपनी मैक्स पिकअप लेकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था तभी सामने से ग्राम निरुक नगला निवासी आकाश पुत्र अनोखेलाल अपनी बाइक से बोतल में पेट्रोल लेकर आ रहा था अचानक घर के सामने घर के सामने बाइक की व्रेक लगायी और पेट्रोल की बोतल जमीन पर गिर गयी और पेट्रोल की बोतल मैक्स गाड़ी के टायर के नीचे आ गयी और पेट्रोल फैल गया इतने पर दोनों में गाली गलौज होने लगी और मारपीट हो गयी गला भी दबाया गया किसी तरह उसने अपने को बचाया तभी आकाश ने कहा कि तुझे शाम तक देखेंगे। इसके बाद मेरा भाई देर शाम तक घर वापिस नही आया तो परिजनों को चिंता हुई जगह जगह फोन किया लेकिन कुछ पता नही चल सका फिर उसकी खोज में देर रात्रि तक खोजते रहे काफी देर बाद डिप्टी के खेत के पास ग्राम जखा पहुँचे तो वहाँ पर देखा कि पिक अप गाड़ी खड़ी थी वही मेरा भाई मर्त हालत में पड़ा था गोली लगने के निशान भी थे पीड़ित ने आकाश पुत्र  अनोखेलाल निरुक नगला जैथरा के खिलाफ तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर शव को पीएम के लिये भेज दिया वही परिजनों में कोहराम मच गया।

शव रखकर जाम लगाया ग्रामीणों ने आरोपी को जल्द किया जाये गिरफ्तार!

अलीगंज। जैथरा में मैक्स पिकअप  स्वामी की गोली मारकर हत्या कर देना शव को झड़ियो में फेंक देना मृतक शव को देखकर  परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश हो गया आक्रोशित भीड़ ने एटा अलीगंज पर मार्ग पर जाम लगा दिया जाम लगते ही यातायात अवरुद्ध हो गया घण्टों जाम लगा रहा वही पुलिस को जाम खुलवाने के कड़ी मशक्कत करती रही काफी मात्रा में फ़ोर्स मौजूद था जाम में आक्रोशित लोगो को पुलिस का भय नही था। स्थति काबू न होते देख जाम खुलवाने के लिये अलीगंज एसडीएम मानवेन्द्र सिंह व सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर पहुँच गये आक्रोशित भीड़ को समझाया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।तब कही आक्रोशित भीड़ ने जाम को खोला जाम में सैकड़ो की तादात में महिला पुरुष मौजूद थे।वही पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में जगह जगह दविशे दी जा रही है।

फोटो---

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...