सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जहां देवताओं का वास होता है वहां पर नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती : मित्रेश चतुर्वेदी गांव माडी में धूमधाम से हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

 जहां देवताओं का वास होता है वहां पर नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती : मित्रेश चतुर्वेदी

गांव माडी में धूमधाम से हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

सिकंदराराऊ


धार्मिक आयोजन व विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ क्षेत्र के गांव मांडी में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार एवं मां दुर्गा, भगवान परशुराम तथा गंगा मैया सहित कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने पूजा अर्चना करके एवं फीता काटकर किया वहीं आयोजकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय का फूल मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। 

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए धार्मिक अनुष्ठान एवं आयोजन होना आवश्यक है ।गांव में मंदिर का निर्माण होने से यहां पर गांव के लोग पूजा-अर्चना करेंगे। इससे धर्म को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों में धर्म के प्रति जागरूकता आएगी । सनातन संस्कृति पर समय-समय पर अतिक्रमण करने का प्रयास विधर्मियों द्वारा किया जाता रहा है। अपने धर्म को बचाने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए और बढ़-चढ़कर धार्मिक विचारों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में बच्चों को भी शामिल करें । जहां देवताओं का वास होता है वहां पर नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती और क्षेत्र के सभी लोगों का कल्याण होता है। 

स्थापना से पहले  प्रतिमाओं की गाजे बाजों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। सुंदर सुंदर भजन भजनों को सुनाकर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया गया। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया। विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। उसके शिव पार्वती के पूरे परिवार सहित मूर्तियों को एक पालकी में रखकर पूरे गांव में गाजे बाजों के साथ भ्रमण कराया। लोगों ने जगह जगह स्वागत किया और प्रसाद का विवरण किया गया। भ्रमण के बाद शिव पार्वती के साथ पूरे परिवार को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। मूर्ति स्थापित के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पर गांव के साथ आस पास के गांव के लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्वान आचार्य के पावन सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन यज्ञ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राम कुमार उपाध्याय, श्री बृजेश उपाध्याय, कुलदीप उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय, विनय चतुर्वेदी, नितिन पचौरी, उत्कर्ष पाठक, कन्हैया पचौरी समाज सेवी, नरेंद्र उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, अंकित कौशिक, कपिल कौशिक, छोटू कौशिक, कन्हैया उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, विपन उपाध्याय, महान पंडित , शुभम पाठक , रवि पंडित , नीशू पंडित, कन्हैया शर्मा, शिवम दीक्षित, मनीष, शेखर आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...