सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों पर चला प्रदूषण बोर्ड का हंटर फायर ब्रिगेड की मदद से धधकते ईंट भट्टों की बुझाई गई आग प्रदूषण बोर्ड और जिला प्रशासन ने की संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही प्रदूषण बोर्ड की कार्यवाही से ईंट भट्टा संचालकों में मचा हड़कंप वर्षों से बगैर लाइसेंस संचालित हो रहे थे ईंट भट्ठे

 *एक्सक्लूसिव*


अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों पर चला प्रदूषण बोर्ड का हंटर


फायर ब्रिगेड की मदद से धधकते ईंट भट्टों की बुझाई गई आग


प्रदूषण बोर्ड और जिला प्रशासन ने की संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही


प्रदूषण बोर्ड की कार्यवाही से ईंट भट्टा संचालकों में मचा हड़कंप


वर्षों से बगैर लाइसेंस संचालित हो रहे थे ईंट भट्ठे



एटा जिले के अलीगंज विधान सभा क्षेत्र में प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है।उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के एक दल  बुधवार दोपहर को अलीगंज पहुंचा जहां उन्होंने राजस्व विभाग पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की मदद से अवैध रूप से संचालित हो रहे ईंट भट्टों पर कार्यवाही की है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस कार्यवाही से जनपद भर में हड़कंप मचा गया है।प्रदूषण बोर्ड के मॉनिटरिंग असिस्टेंट जितेंद्र सिंह ने बताया की अलीगढ़ रेंज रीजनल आफीसर डॉक्टर जे पी सिंह के नेतृत्व में शिकायत के आधार पर अवैध रूप से संचालित तीन ईंट भट्टों पर कार्यवाही की गई है।उन्होंने बताया राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के आर के ईंट उधोग नगला मथुरी,खाटू श्याम ईंट उधोग टहला तथा दयाल ईंट उधोग ज़हान नगर स्थित ईंट भट्टो पर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।फायर ब्रिगेड की मदद से धधकते ईंट भट्टों में पानी की बौछार कर आग को बुझा कर बंद करवा दिया गया है।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने बताया की तीनों ईंट भट्ठे अवैध रूप से संचालित थे।जिसमें आर के ईंट उधोग के संचालक के पास सन 2015 तक लाइसेंस था जिसके बाद से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नवीनी करण नहीं करवाया गया था।मौजूदा समय में भट्टा अवैध रूप से संचालित है।वहीं खाटू श्याम ,दयाल ईंट उधोग ईंट उधोग वर्षों से बगैर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लाइसेंस के संचालित हो रहे थे।जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है।उन्होंने बताया जब से ये ईंट उधोग संचालित हो रहे है तभी के समय से इन ईंट भट्टों के संचालकों पर 12500 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।साथ की अवैध रूप से संचालित ईंट उधोगों के संचालकों कर विरुद्ध लखनऊ के सीबीआई कोर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी जहां इनके विरुद्ध अभियोजन पंजीकृत भी करवाया जाएगा।कार्यवाही के दौरान जितेंद्र कुमार (मॉनिटरिंग असिस्टेंट प्रदूषण बोर्ड अलीगढ़), धीरेश कुमार (जे आर एफ),नायब तहसीलदार विक्रम सिंह,फायर ब्रिगेड से सुखराम सिंह कांस्टेबल,मानसिंह , रजनेश कुमार के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...