एटा, । शनिवार को अलीगंज मैं तहसील में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस
सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने तहसील अलीगंज में 35 शिकायतों में से पांच का निस्तारण किया। सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। ग्राम स्तरीय कर्मचारी लेखपाल, पंचायत सचिव नियमित रूप से गांव का भ्रमण करे। फरियादियों द्वारा तहसील अलीगंज में 35 प्राप्त शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अलीगंज, तहसीलदार राकेश कुमार, डीएसओ कमलेश गुप्ता, डीडी कृषि, दिव्यांगजन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, तहसील स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें