पुरदिलनगर में ईदगाह पर अदा की गई ईद की नमाज
कस्बा में ईद की नमाज ईदगाह में अदा की गयी एवं देश के लिये अमन और चैन की दुआ माँगी गयी। लोगों ने अपने परिवार व देश की खुशाली के लिये दुआ मांगी। नमाज पढ़ने के बाद सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। छोटे छोटे बच्चों ने भी आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी ।
सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह , क्राइम इन्सपेक्टर ओमप्रकाश सिंह ,चौकी प्रभारी सचिन चौधरी, एवं लेखपाल स्वदेश सिंह, मय पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे स्वयं चौकी प्रभारी नगर में गस्त भी करते रहे। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें