गांव में दुकान से सामान लेने गई किशोरी कई घंटे बाद अचेत अवस्था में पड़ी मिली,पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर
गांव में दुकान से सामान लेने गई किशोरी कई घंटे बाद अचेत अवस्था में पड़ी मिली,पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर
क्षेत्र के एक गांव में शाम 7:30 बजे दुकान से सामान लेने गई 17 वर्षीय किशोरी गायब हो गई जो कि बाद में एक मकान की दीवार के पीछे घायल अवस्था में पड़ी मिली। किशोरी के पिता ने दुकानदार पर बहला-फुसलाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया।
पीड़िता के पिता ने तहरीर में कहा है कि क्षेत्र के 1 गांव निवासी उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर परचून की दुकान से भगा कर ले गया। परचून की दुकान से सामान लेकर वापस न लौटने पर पीड़ित ने अपनी पुत्री को तलाश किया लेकिन उसकी पुत्री कहीं नहीं मिली। तत्काल मामले की सूचना अगसौली पुलिस चौकी पर दी गई । चौकी पुलिस ने गांव में आकर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी आरोपित युवक ने सबूत मिटाने के आशय से किशोरी को छत से नीचे गिरा दिया। पुलिस किशोरी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर आई जहां गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे जिला अस्पताल में हाथरस रेफर कर दिया गया। किशोरी के कपड़े फटे हुए थे। पीड़ित ने आरोपित पर किशोरी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें