अमोल चंद पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस
अमोल चंद पब्लिक स्कूल में योग दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल द्वारा सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के साथ स्कूल परिसर में प्रातः 6:30 से 8:00 बजे तक योग का आयोजन किया गया। योग सत्र में स्कूल के समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विशिष्ट रुचि दिखाते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया । इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप चंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। योग सत्र के पश्चात योग की महत्ता को समझाते हुए प्रधानाचार्य अनूप चंद्र अग्रवाल ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन को सरल बनाता है। जिससे मनुष्य के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ाया जा सकता है एवं योग शिक्षा के लिए भी बहुत जरूरी होता है। जिससे एकाग्रता एवं बौद्धिक विकास होता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें