झोलाछाप चिकित्सक की नहीं हो रही गिरफतारी
पीडित ने सीओ से लगाई न्याय की गुहार
संवाद सूत्र, अलीगंज- थाना जैथरा में झोलाछाप चिकित्सक द्वारा किए गए उपचार के उपरान्त महिला की दोनों आंखों की रोशनी चली गई तथा गर्भपात हो गया। पीडित द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस झोलाछाप को गिरफतार नही कर पा रही है। चिकित्सक पीडित को फैसला करने का दबाव बना रहा है न करने पर धमकियां दे रहा है। जबकि प्राथमिकी गंभीर धाराओं में दर्ज है। पीडित ने सीओ अलीगंज से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ने कार्यवाही के आदेश थाना पुलिस को दिए है। विदित हो कि दिसम्बर 2022 में थाना जैथरा के गांव गढिया अहिरान निवासी जनवेश कुमार पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह की गर्भवती पत्नी रीतू बुखार से पीडित थी। पत्नी को इलाज के लिए जनवेश डा रामनरेश पुत्र तालेवर सिंह निवासी बमहौरा थाना जैथरा के ले गया, जहां पर चिकित्सक ने उपचार करते हुए दवाएं दीं, दवा देते हुए उसकी पत्नी खराब हो गई और आंखों की रोशनी चली गई तथा गर्भपात हो गया।
घटना की प्राथमिकी 14 अप्रैल 2023 को जनवेश ने झोलाछाप डा0 रामनरेश तथा अखिलेश के विरूद्व थाना जैथरा में धारा 313 तथा 326 के तहत दर्ज करवाई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद चिकित्सक वादी पर फैसला करने का दबाव बनाने लगा तथा फैसला न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। पीडित जनवेश ने सीओ सुधांशु शेखर को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले के निस्तारण के आदेश थाना पुलिस को दिए गए है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें