प्रसव के दौरान महिला की मौत, हॉस्पिटल संचालक ताला लगा कर भागे
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित एक हॉस्पीटल में शनिवार को डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की बिगड़ने पर कंपाउंडर महिला को सीएचसी पर लेकर पहुंचा, यहां मौजूद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं हॉस्पिटल संचालक हॉस्पीटल में ताला लगाकर भाग गया।
गांव चमरौली निवासी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी गर्भवती पत्नी 28 वर्षीय रेखा को डिलीवरी के लिए नौरंगाबाद स्थित हॉस्पिटल पर लेकर आया था। जहां पर मौजूद डाक्टर द्वारा गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई गई। उसी दौरान उसकी मौत हो गयी। उसके बाद हॉस्पीटल का कंपाउंडर महिला को लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित करते हुए उसे वापस कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजन तथा ग्रामीण घटनास्थल पर आ गये। परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मृतका के परिजन हंगामा करने लगे घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हॉस्पिटल संचालक ताला लगाकर भाग गए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें